Mumbai: पटरी से उतरे दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे, बहाल करने का काम जारी
(Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र: मुंबई में माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11005) के तीन कोच तब पटरी से उतर गए जब सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस के इंजन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. मध्य रेल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं है. दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस को बहाल करने का काम चल रहा है. दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के डिब्बों की री-रेलमेंट, ओएचई वायर और ट्रैक फिटनेस का काम किया जा रहा है,ये काम आज दोपहर 12 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है. इस अवधि के दौरान फास्ट लाइन ट्रैफिक को भायखला और माटुंगा स्टेशनों के बीच स्लो कॉरिडोर की ओर मोड़ दिया जाएगा.

अधिकारी ने बताया कि  3 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें से 2 डिब्बे को रीरेलड कर दिया गया है सिर्फ एक कोच का काम चल रहा है. डाउन और अप लोकल लाइन की सर्विस चल रही है. हम 1 घंटे में अप थ्रू-लाइन को क्लियर कर सकेंगे और डाउन थ्रू लाइन को बहाल करने में कुछ और समय लगेगा.