देश

Pune Fire: महाराष्ट्र के पुणे में फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित सैनेटाइजर बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भयानक आग लग गई. इस आग की चपेट में आकर 15 लोग मारे गए. मरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे पिरानगट गांव के पास स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक निजी फैक्ट्री में घटी.

Pune Fire: महाराष्ट्र के पुणे में फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई
पुणे में कंपनी में लगी भीषण आग (Photo Credits: ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिले (Pune District)  में स्थित सैनेटाइजर बनाने वाली एक फैक्ट्री (Factory)  में सोमवार दोपहर को भयानक आग लग गई. इस आग की चपेट में आकर पहले 12 लोगों की मौत हुई थी. वहीं आग से झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 18  हो गई है. वहीं अभी भी भी गई गंभीर रूप से जख्मी है. कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. मरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे पिरानगट गांव के पास स्थित एमआईडीसी क्षेत्र (MIDC Area) में स्थित एक निजी फैक्ट्री में घटी.  आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम करने वालों को बचने का मौका तक नहीं मिला.

जो लोग मारे गए हैं, उनमें से अधिकांश ने दम घुटने से दम तोड़ा है. पुणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल के एक अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में अभी भी 10 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं क्योंकि इतने ही लोग लापता हैं. इससे पहले, तहसीलदार अभय चौहान ने कहा कि अब तक 11 लोगों की जान गई है और राहत तथा बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है. यह भी पढ़े: Maharashtra Fire: पुणे में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 कर्मचारियों की झुलसने से मौत, अभी भी 5 लापता

एमआईडीसी, मुलशी से फायर ब्रिगेड की टीमें तथा आपदा बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री में आग लगने के बाद पुरुष कामगार भागने में सफल रहे. लोगों को बचाने के  प्रयास में परिसर के एक हिस्से को बुलडोजर से गिराना भी पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).