Maharashtra IPS Transfers: विश्वास नांगरे पाटिल से लेकर अमिताभ गुप्ता तक महाराष्ट्र के Super-Cops के तबादले, देखें लिस्ट
Vishwas Nangre Patil and Amitabh Gupta (Photo Credits FB and Instagram)

Maharashtra IPS Transfers: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला के साथ ही पदोन्नति हुई है. जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी विश्वास नांगरे पाटील (Vishwas Nangre Patil) को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कमान दी गई है. वर्तमान में विश्वास नांगरे पाटील मुंबई के सह पुलिस आयुक्त (कानून व सुव्यवस्था) का पदभार संभाल रहे थे. पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता (Amit Gupta) को पुणे की बजाए अब पूरे राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दे दी गई है. पुणे के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में अमिताभ गुप्ता की जगह अब रितेश कुमार लेंगे. वहीं मिलिंद भारंबे नवी मुंबई के पुलिस कमिश्रर बनाए गए हैं. इस तरह से महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादला के साथ ही पांच पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है.

देखें लिस्ट: