महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मिले नक्सलियों के पर्चे, 19 मई को बंद की घोषणा
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इन पर्चों पर प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) की पश्चिम उपक्षेत्रीय समिति का नाम लिखा है। इनमें कहा गया है कि एक मई को क्यूआरटी कर्मियों पर किया गया हमला पिछले साल 22 अप्रैल को भामरागढ़ तालुका के कसनासुर जंगल में 40 नक्सलियों के मारे जाने का बदला है। एक मई को नक्सलियों के हमले में 15 क्यूआरटी कर्मी तथा उनका चालक मारा गया था।
नागपुर. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ और कुरखेड़ा गांवों में नक्सलियों के पर्चे तथा बैनर मिले हैं जिनमें 19 मई को बंद की घोषणा की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इन पर्चों पर प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) की पश्चिम उपक्षेत्रीय समिति का नाम लिखा है।
इनमें कहा गया है कि एक मई को क्यूआरटी कर्मियों पर किया गया हमला पिछले साल 22 अप्रैल को भामरागढ़ तालुका के कसनासुर जंगल में 40 नक्सलियों के मारे जाने का बदला है। एक मई को
नक्सलियों के हमले में 15 क्यूआरटी कर्मी तथा उनका चालक मारा गया था। पर्चों में यह भी दावा किया गया है कि नक्सली रामको उर्फ कमला नरोटे और शिल्पा दुर्वा को पुलिस ने पहले पकड़ लिया था और फिर मार दिया था।
संबंधित खबरें
PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल
PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं
8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में कितना होगा इजाफा, जानिए पूरा कैलकुलेशन
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
\