Maharashtra: सभी सरकारी दस्तावेजों पर मां का नाम अनिवार्य, शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी दस्तवाजों में अब से मां का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया है. महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसला किया है कि जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे सभी सरकारी दस्तावेजों पर मां का नाम अनिवार्य होगा. यह फैसला 1 मई 2024 से लागू किया जाना है.