देश

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव में जानें प्रमुख उम्मीदवारों का हाल, VIP सीटों पर रहा कुछ इस तरह दिलचस्प मुकाबला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और कई वीआईपी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. राज्य के प्रमुख नेताओं और उनके परिवारों के उम्मीदवारों के बीच हो रहे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं. महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है.

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव में जानें प्रमुख उम्मीदवारों का हाल, VIP सीटों पर रहा कुछ इस तरह दिलचस्प मुकाबला
Representational Image | PTI

नई दिल्ली, 23 नवंबर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और कई वीआईपी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. राज्य के प्रमुख नेताओं और उनके परिवारों के उम्मीदवारों के बीच हो रहे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं. महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है. एकनाथ शिंदे (कोपरी-पचपाखड़ी) शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से 55,477 वोट मिल चुके हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 41,093 वोटों से पीछे छोड़ चुके हैं.

देवेंद्र फडणवीस (नागपुर दक्षिण पश्चिम) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें 59,462 वोट मिल चुके हैं. वह अपने प्रतिद्वंदी को 20,919 वोटों से पीछे छोड़ते हुए आगे चल रहे हैं. अजित पवार (बारामती) एनसीपी प्रमुख को बारामती विधानसभा सीट पर 82,055 वोट मिल चुके हैं, और वह शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार से 43,619 वोटों से आगे चल रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें 8,269 वोट मिले हैं और वह शिवसेना-यूबीटी के उम्मीदवार महेश बालीराम सावंत से 11,293 वोटों से पीछे हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे, महायुति ने जो काम किया, जनता ने उस पर वोट दिया

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को वर्ली सीट शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से 25,304 वोट मिल चुके हैं और वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मिलिंद देवड़ा से 1,047 वोटों से आगे चल रहे हैं. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से 34,205 वोट मिले हैं, लेकिन वह कांग्रेस के सुरेश यादवराव से 8,172 वोटों से पीछे चल रहे हैं. सांगली सीट पर वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उन्हें 25,683 वोट मिले हैं और वह भाजपा के धनंजय हरि गाडगलि और कांग्रेस के पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल से 57,632 वोटों से पीछे चल रही हैं.

समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रमुख अबू आजमी मानखुर्द शिवाजीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं. अबू आजमी को 41,588 वोट मिल चुके हैं और वह एनसीपी के नवाब मलिक से 5,336 वोटों से आगे हैं. एनसीपी के शरद गुट के उम्मीदवार सलिल देशमुख को काटोल सीट पर 18,443 वोट मिले हैं, लेकिन वह भाजपा के चरण सिंह ठाकुर से 14,673 वोटों से पीछे चल रहे हैं. एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल को इस्लामपुर सीट से 95,356 वोट मिल चुके हैं और वह एनसीपी के अजित पवार गुट के निशिकांत भोसले से 12,422 वोटों से आगे हैं.

संजय राउत के भाई सुनील राउत (विक्रोली) शिवसेना-यूबीटी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनको 51,857 वोट मिल चुके हैं और वह शिवसेना-शिंदे के उम्मीदवार सुवर्णा करांजे से 14,886 वोटों से आगे चल रहे हैं. शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार का बारामती विधानसभा सीट पर चाचा अजित पवार से मुकाबला है. युगेंद्र पवार को अब तक 38,436 वोट मिले हैं और वह 43,619 वोट से पीछे हैं.

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजित पवार की एनसीपी से बांद्रा ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं. शिवसेना-यूबीटी के प्रत्याशी वरुण सतीश सरदेसाई से उनका मुकाबला है. अब तक जीशान सिद्दीकी को 20,324 वोट मिले हैं और वह 5,694 वोट से पीछे हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का मुकाबला साकोली सीट पर भाजपा के अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर के साथ है. नाना पटोले को 25,997 वोट मिले हैं, वह अभी 546 वोट से आगे हैं. शाइना एनसी मुंबादेवी सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस के अमिन पटेल से उनका मुकाबला है. शाइना एनसी को अब तक 12,761 वोट मिले हैं, वह 10,398 वोट से पीछे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा के अतुल सुरेश भोसले के साथ उनका मुकाबला है, फिलहाल वह 10,837 वोट से पीछे हैं, उन्हें 40,314 वोट मिले हैं पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण भोकर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस ने पप्पू बाबूराव को खड़ा किया है. श्रीजया चव्हाण को अब तक 32,174 वोट मिले हैं, वह 12,411 वोट से आगे हैं.

नारायण राणे के बेटे नितेश राणे भाजपा के टिकट पर कांकावली से चुनाव लड़ रहे हैं. शिवसेना-यूबीटी की ओर से संदेश भास्कर को टिकट दिया है. नितेश राणे को फिलहाल 75,362 वोट मिले हैं, 44,096 वोट से वह आगे हैं. पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते निलंगेकर संभाजी दिलीपराव पाटिल को निलंगा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी अभय सतीश सालुंके से होगा. निलंगेकर संभाजी दिलीपराव पाटिल को अब तक 58,580 वोट मिले हैं वह 10,291 वोट से आगे हैं.

गणपत गायकवाड की पत्नी सुलभा गायकवाड कल्याण ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी हैं. दूसरी तरफ, शिवसेना-यूबीटी ने यहां से धनंजय बाबूराव बोडरे को टिकट दिया है. सुलभा गायकवाड़ को 44,822 वोट मिले हैं, वह अभी 10,228 वोट से आगे हैं महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को समाप्त हो चुका है. महाराष्ट्र में बहुमत का आंकड़ा 145 का है. इस बार के चुनाव में महाअघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है. सत्ताधारी पार्टी महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है, वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).