Mumbai Local Train Update: ठाणे में सिग्नल फेल होने के चलते कल्याण और कुर्ला के बीच ट्रेन सेवा प्रभावित, सुबह-सुबह यात्री परेशान
Credit- Twitter X

Mumbai Local Train Update: मुंबई से सटे ठाणे से मुंबई लोकल ट्रेन को लेकर खबर है. ठाणे में सभी लाइनों पर सिग्नल फेल हो गया है. जिसके कारण कल्याण और कुर्ला के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. सुबह-सुबह रेल सेवा प्रभावित होने से ऑफिस आने को लेकर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं ट्रेन सेवा प्रभावित होने से स्टेशनों पर भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है. ठाणे में सभी लाइनों पर सिग्नल फेल हो गया है. मध्य रेलवे ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दी है. मध्य रेलवे विभाग की तरफ से कहा गया कि रेल परिचालन को सामान्य करने के लिए विभाग के तरफ से कोशिश किया जा रहा है.

ठाणे में सभी लाइनों पर सिग्नल फेल: