देश

Ajit Pawar Death: बारामती विमान हादसा काफी भयावह, डिप्टी सीएम अजित पवार के शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से हुई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया है. खराब विजिबिलिटी के कारण हुए इस क्रैश में विमान आग का गोला बन गया, जिसके बाद शवों की पहचान उनके कपड़ों और घड़ी के जरिए की गई.

Ajit Pawar Death: बारामती विमान हादसा काफी भयावह, डिप्टी सीएम अजित पवार के शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से हुई
(Photo Credits FB)

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. मुंबई से विशेष विमान से बारामती जा रहे राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया. यह दुर्घटना उस समय हुई, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की प्रक्रिया में था. हादसा इतना भयावह था कि मृतकों की पहचान उनके पास मिली घड़ी और कपड़ों के आधार पर करनी पड़ी.

कपड़ों और घड़ी से हुई पहचान

हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार पांचों लोगों के शव बुरी तरह झुलस गए थे. बचाव दल और अधिकारियों के लिए शवों की शिनाख्त करना एक बड़ी चुनौती थी. सूत्रों के अनुसार, अजित पवार के शव की पहचान उनकी कलाई घड़ी और उनके द्वारा पहने गए कपड़ों के अवशेषों से की गई. उनके साथ विमान में सवार अन्य सहयोगियों की पहचान भी उनके पास से मिली वस्तुओं के जरिए हुई है. यह भी पढ़े:  Ajit Pawar Dies in Plane Crash: हादसे में अजित पवार की मौत के बाद AAIB ने संभाली जांच की कमान, दिल्ली की कंपनी ‘VSR’ का था दुर्घटनाग्रस्त विमान

विमान में कुल 5 लोग सवार थे

विमान में  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजति पवार कुल 5 लोग सवार थे. ख़बरों की माने तो अजित पवार का जहां घडी और कपड़ों से हुई. वहीं विमान में अन्य की पहचान भी कुछ इसी तरह से हुई. क्योंकि हादसे के बाद विमान में लगी भीषण आग की वजह से सभी के शव पूरी तरफ से जल चुके थे. जिससे लोगों की पहचान नहीं हो पा रही थी.

लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना विमान

जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनावों के लिए जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे. बुधवार सुबह करीब 8:10 बजे उनके विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी, लेकिन 8:45 बजे के आसपास बारामती हवाई अड्डे के पास विमान का संपर्क रडार से टूट गया. चश्मदीदों के मुताबिक, लैंडिंग के समय विमान लड़खड़ाया और रनवे से कुछ दूर पहले ही क्रैश होकर आग की लपटों में घिर गया. देखते ही देखते विमान में कई जोरदार धमाके हुए.

खराब मौसम और कम दृश्यता बनी वजह?

प्रारंभिक रिपोर्टों में घने कोहरे और कम दृश्यता (Low Visibility) को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. विमान के ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है ताकि तकनीकी खराबी या मानवीय भूल के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2026 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).