Maharashtra: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता से की खास अपील, कही ये बात
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: Facebook)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं. क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र में यह महामारी एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ही सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने राज्य की जनता से कोरोना के नियमों के पालन करने को लेकर आपील की है. ताकि इस महामारी को राज्य में रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके.