देश

Eknath Shinde Health Update: सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल से निकले, कहा, हेल्थ चेकअप के लिए आया था, सब ठीक हैं; VIDEO

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीते कई दिन से तबियत ठीक नहीं चल् रही है. स्वास्थ्य में सुधार होता ना देखा मंगलवार को हेल्थ चेकअप के लिए ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल पहुंचे थे. जांच के कुछ समय बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल से निकले.

Eknath Shinde Health Update: सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल से निकले, कहा, हेल्थ चेकअप के लिए आया था, सब ठीक हैं; VIDEO
Credit-(Twitter-X )

Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र में सीएम पद के सस्पेंस के बीच प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीते कई दिन से तबियत ठीक नहीं चल् रही है. स्वास्थ्य में सुधार ना होता देखा मंगलवार को हेल्थ चेकअप के लिए ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल ( Thane Jupiter Hospital) पहुंचे थे. जांच के कुछ समय बाद महाराष्ट्र  के सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल से निकले.

अस्पताल से निकलते समय सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे हेल्थ चेकअप के लिए आये था. सब ठीक हैं. मीडिया को अपने हेल्थ के बारे में इतनी जानकारी देने के बाद वे अपनी कार में सवार होकर आगे के लिए निकल गए. यह भी पढ़े: Eknath Shinde: सीएम पर सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए सतारा उनके निवास स्थान डॉक्टरों की टीम पहुंची

एकनाथ शिंदे हेल्थ चेकअप के बाद अस्पताल से निकले:

सीएम एकनाथ शिंदे बीते हफ्ते से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही है. उनका कहना कि वे महाराष्ट्र चुनाव में लगातार रैलियों पर पर रैली की. आराम नहीं मिलने की वजह से वे थकान महसूस कर रहे. थकान के चलते तबियत ठीक नहीं होने पर वे शुक्रवार को अपने गांव सतारा चले गए. दो दिन सतारा रहने के बाद वे अपने घर से मुंबई रविवार को लौटे. लेकिन सोमवार को फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई.

जानें शिवसेना नेता उदय सामंत ने क्या कहा:

वहीं इससे पहले शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘नियमित जांच’’ है और इसके बाद शिंदे मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे. सामंत ने कहा, ‘‘उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है. उनकी खून की जांच की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).