Nagpur Audi Car Accident: महाराष्ट्र BJP चीफ चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की लग्जरी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर; 2 गिरफ्तार (Watch Video)
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की लग्जरी कार ने सोमवार तड़के नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना में दो बाइक सवार घायल हो गए.
Nagpur Audi Car Accident: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की लग्जरी कार ने सोमवार तड़के नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना में दो बाइक सवार घायल हो गए. पुलिस ने मामले में चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सीताबर्डी थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, ऑडी कार ने सबसे पहले रात एक बजे शिकायतकर्ता जितेंद्र सोनकांबले की कार को टक्कर मारी और फिर एक मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गए. ऑडी कार ने मनकापुर इलाके की ओर जा रहे कुछ और वाहनों को टक्कर मारी. वहां टी-प्वाइंट पर वाहन ने एक पोलो कार को टक्कर मार दी. उसके सवारों ने ऑडी का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया. इस दौरान संकेत बावनकुले समेत तीन लोग भाग गए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार के चालक अर्जुन हावरे और एक अन्य व्यक्ति रोनित चित्तमवार को पोलो कार में सवार लोगों ने रोका. उन्हें तहसील थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबर्डी पुलिस को सौंप दिया गया.
ये भी पढें: हिट एंड रन का खौफनाक VIDEO: कोल्हापुर में कार की जबरदस्त टक्कर से युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद चालक फरार
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
नागपुर में महाराष्ट्र बीजेपी चीफ़ चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की ऑडी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी.
इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान पता चला कि ऑडी सवार युवकों ने शराब पी हुई थी. फिलहाल… pic.twitter.com/Ut2DwUqC2g
— AajTak (@aajtak) September 10, 2024
अधिकारी ने आगे बताया कि ऑडी में सवार लोग धरमपेठ में एक बीयर बार से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनमें से कोई नशे में था या नहीं. सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है. हवारे और चित्तमवार को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया और आगे की जांच जारी है.
इस घटना के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे संकेत के नाम पर पंजीकृत थी. वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. जो लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ आरोप लगाए जाने चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है. कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.
एजेंसी इनपुट के साथ...
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

