Madhya Pradesh Shocker: शादी का वादा कर शख्स ने 10 महीने तक किया 32 वर्षीय महिला से रेप
मध्य प्रदेश के बेरासिया से यौन उत्पीड़न का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां 32 वर्षीय महिला के साथ 10 महीने तक बलात्कार किया गया. आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया था लेकिन वह अपने वादे से मुकर गया.
- Read in
- English
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बेरासिया (Berasia) से यौन उत्पीड़न का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां 32 वर्षीय महिला के साथ 10 महीने तक बलात्कार किया गया. आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया था लेकिन वह अपने वादे से मुकर गया. 32 वर्षीय महिला ने मंगलवार को बेरासिया में शादी का झांसा देकर करीब 10 महीने तक बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई. आरोपी महिला का कलिग है, वे दोनों साथ में काम किया करते थे. MP Rape Case: रेप के आरोपी महंत की पुश्तैनी घर पर चला शिवराज सरकार का बुलडोजर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नंगे पांव कराई परेड.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता गंगा की रहने वाली है और एक निजी फर्म में काम करती है. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह करीब एक साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी, फिर रिश्ता शुरू हुआ और आरोपी ने आगे उससे शादी करने का वादा किया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, वे दोनों सितंबर 2020 में बेरासिया में एक किराए के फ्लैट में रहने लगे. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर उसने बार-बार उसका यौन शोषण किया. करीब कुछ दिन पहले पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन उसने मना कर दिया. इसके बाद महिला को अपने सामने कोई विकल्प नहीं दिखा तो उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

