Madhya Pradesh Horror: दहेज़ के लिए पति बना जल्लाद, पत्नी को रस्सी के सहारे कुएं में लटकाया; वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
Photo Credits WC

Madhya Pradesh Horror: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए रस्सी के सहारे एक कुएं में धकेल दिया है. इतना ही नहीं आरोप है कि हैवान पति ने महिला का वीडियो भी बनाया. जिस वीडियो को उसने अपने साले यानी पत्नी के भाई को भेज दिया. क्योंकि वह वह अपनी पत्नी से मायके से पैसे लाने की मांग कर रहा था. पैसे नहीं मिलने पर वह हैवान बन गया और पति को कुएं में ही धक्का देकर लटका दिया.वहीं उसके द्वारा भेजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती दिख रही है. लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकला रहा है. वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

Video: