Bhopal: चलती ट्रेन के सामने 37 वर्षीय शख्स ने कूदकर ऐसे बचाई बच्ची की जान, देखें दिल को छू देने वाला वायरल वीडियो
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल को छू देने वाला वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि एक बच्ची पटरी पर गिर जाती है. जिसकी जान महबूब नाम के शख्स ने बचाई.
- Read in
- हिंदी
भोपाल से एक दिल को छू देने वाला वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो पांच फरवरी का बताया जा रहा है. 37 वर्षीय मोहम्मद महबूब (Mohammed Mehboob) नाम का शख्स भोपाल के बरखेड़ी इलाके में अपने कारखाने की ओर से जा रहा था, तभी उसने और कुछ अन्य पैदल चलने वालों ने देखा कि एक मालगाड़ी आ रही है. इसी बीच महबूब एक बच्ची को देखा कि रेलवे ट्रैक के किनारे पर अपने माता-पिता के साथ खड़ी बच्ची अचानक रेल पटरियों पर गिर गई. बच्ची को नीचे गिरने के बाद महबूब अपनी जान की परवाह ना करते हुए पटरी पर कूद गया. वह पटरी पर तब तक बच्ची के सिर को नीचे दबा कर लेटा रहा. जब तक मालगाड़ी वहा से गुजर नहीं गई. महबूब के इस जांबाजी के लिए सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा होने के साथ ही लोग तारीफ कर रहे हैं.
Incredible bravery! 37 year old Mehboob was returning to his factory when he and some other pedestrians saw a goods train they stopped to let it pass a girl standing with her parents in fell on the tracks Mehboob sprinted dragged kept her head down @manishndtv @GargiRawat pic.twitter.com/IDqQiBLAv7
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

