Lucknow Shocker: लखनऊ में अस्थमा से पीड़ित 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
उसको पहले पैनिक अटैक आया था तो उसको एसजीपीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। फिर घर लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ के परिसर में अस्थमा से पीड़ित एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक विकास कुमार अपनी मां सत्यप्रभा, जुड़वां भाई विशाल और 11 वर्षीय बहन एंजेल के साथ परिसर में रहता था. यह भी पढ़ें: खंडवा में होटल के बिस्तर पर सो रही दो महिलाओं से वेटर ने की छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार
परिवार के अनुसार, उसको पहले पैनिक अटैक आया था तो उसको एसजीपीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। फिर घर लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली.
पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
उसके भाई विशाल ने संवाददाताओं से कहा, "विकास को अस्पताल से वापस लाने के बाद वह अपने कमरे में गया और संगीत सुन रहा था. आधी रात के बाद जब मैं कमरे में गया तो अंदर से बंद था। मैं दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर मैंने अपने पड़ोसी को मदद के लिए बुलाया और उसने कमरे की खिड़की तोड़ दी और विकास को लटका हुआ पाया। दरवाजा खोलकर हम वहां पहुंचे, तब तक विकास की मौत हो चुकी थी."
एडीसीपी ईस्ट सैयद अली अब्बास ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

