Loksabha Election 2024: अलग अंदाज में नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, चुनाव प्रचार के बीच डांस करने का वीडियो वायरल
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और गुना लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
नई दिल्ली, 25 अप्रैल : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और गुना लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वह लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और रोड शो भी कर रहे हैं.
वहीं, चुनाव प्रचार के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुरुवार को अनोखा अंदाज देखने को मिला. वह जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने के लिए मंच पर थिरकते हुए नजर आए. उनके इस अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सिंधिया मंच पर 'सिंधिया... ओ सिंधिया' गाना बजते ही खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं. यह भी पढ़ें : Bihar: पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 'सिंधिया... ओ सिंधिया... ओ सिंधिया दिल से, सोचना अब क्या है... चुने मोदी फिर से' सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें भी थिरकने के लिए कहते हैं.
मंच के सामने मौजूद बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उनका साथ देते हैं और गाने पर थिरकने लगते हैं. यह पहली बार नहीं है, जब वह चुनाव प्रचार के बीच मंच पर थिरकते नजर आए हों. इससे पहले भी सिंधिया गुना, शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों के बीच डांस करते नजर आ चुके हैं.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने बेटे आर्यमन के साथ दिलचस्प अंदाज में चुनाव प्रचार करते दिखे, जिसमें उनके पुत्र बैलगाड़ी पर अपने पिता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

