Maneka Gandhi Lose Sultanpur Seat: मेनका गांधी को बड़ा झटका, सुलतानपुर सीट से मिली हार
Maneka Gandhi - ANI

Maneka Gandhi Lose Sultanpur Seat: लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी को बड़ा झटका लगा है. सुलतानपुर लोकसभा सीट से समाजवादी उम्मीदवार राम भुआल निषाद के सामने मेनका गांधी को हार का मुंह देखना पड़ा है.  सुलतानपुर से  मेनका गांधी  को हार मिलना उनके साथ ही उनके बेटे वरुण गांधी से लिए भी बड़ा झटका है. क्योंकि बीजेपी ने इस बार उन्हें पीलीभीत से टिकट नहीं दिया. जिसको लेकर पहले कहा जा रहा था कि वरुण गांधी निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन बात में उन्होंने अपने रुख नरम करते हुए फैसला किया कि वे अपनी मां के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने ऐसा ही किया. वरुण गांधी मां के लिए सुल्तानपुर से जरूर किया. लेकिन वे अपनी मां को चुनाव नहीं जीता सके. बताना चाहेंगे कि सुल्तानपुर में 25 मई को छठे फेज में वोटिंग हुई थी. 55. 61% वोट पड़े थे.

सुल्तानपुर से मेनका गांधी चुनाव हारी: