BREAKING: गुजरात के साबरकांठा से BJP उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, निजी कारणों का दिया हवाला
Bhikaji Thakor

Bhikaji Thakor Not Contest LS Election: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार भीखाजी दुधाजी ठाकोर को गुरजत के साबरकांठा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बीजेपी साबरकांठा से किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है.  हालांकि बीजेपी की तरफ से इसके बारे में कोई अभी तक बयान नहीं आया है.

 वडोदरा से MP  रंजनबेन भट्ट भी लड़ने से कर चुकी है इंकार:

वडोदरा से सिटिंग सांसद और इस सीट से घोषित प्रत्याशी रंजनबेन भट्ट ने व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ने से इनकार कर दिया है.  वडोदरा सीट से 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा था. वे दोनों सीटों से जीते थे. इसके बाद उन्होंने वडोदरा की सीट खाली कर दी थी. इसके बाद वडोदरा में उपचुनाव में रजंनबेन भट्ट ने जीत हासिल की थी. इसके बाद 2019 में भी रंजनबेन वहीं से चुनाव लड़ी और जीती थीं. लेकिन इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

Tweet: