लोकसभा चुनाव 2019: इस शहर के लोगों ने घर के बाहर लगाए पोस्टर- 'डोर बेल खराब इसलिए मोदी-मोदी चिल्लाकर दरवाजा खुलवाएं'

मुरैना के रामनगर इलाके में एक-दूसरे को देखकर कई लागों ने अपने घरों के बाहर इसी तरह की पर्चियां लगा रखी हैं.

मुरैना में दिखा अनोखा प्रयोग (Photo Credits: Twitter)

चुनाव (Elections) के दौरान अनोखे और रोचक नजारे देखने को मिलते हैं. इसी तरह का नजारा इन दिनों मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) जिले में देखने को मिल रहा है. यहां की एक बस्ती में लोगों ने घर की डोर बेल खराब होने पर मोदी-मोदी चिल्लाकर दरवाजा खुलवाने के पर्चे लगा रखे हैं. मामला रामनगर (Ramnagar) इलाके का है, यहां के कई घरों के बाहर पर्चे लगे हैं. इन पचरें पर लिखा हुआ है, 'डोर बेल खराब है, कृपया दरवाजा खुलवाने के लिए मोदी-मोदी चिल्लाएं.' जिन घरों के बाहर यह पर्चियां लगी हैं, उन्हीं मे से एक आवास के मालिक गिर्राज शर्मा का कहना है कि उनके घर की डोर बेल खराब हो गई, तो उनके मन में कुछ नया करने का विचार आया, लिहाजा उन्होंने डोर बेल के नीचे इस तरह की पर्ची लगाई है.

रामनगर इलाके में एक-दूसरे को देखकर कई लागों ने अपने घरों के बाहर इसी तरह की पर्चियां लगा रखी हैं. अब आलम यह है कि यहां के कई घरों के बाहर डोर बेल के नीचे इस तरह की पर्चियां नजर आ रही हैं. मकानों के बाहर लगी ये पर्चियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जो भी इन घरों के सामने से गुजरता है उसका ध्यान बरबस इन पर्चियों की तरफ चला जाता है. यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पे साधा निशाना, कहा- विपक्ष को डराने की कोशिश

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण का चुनाव 6 मई, तीसरे चरण का चुनाव 12 मई को होगा और अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.

आईएएनएस इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू