तेलंगाना में लॉकडाउन आरंभ : सब्जियां, आवश्यक सामान की खरीदारी करने निकले लोग
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा आहूत 24 घंटे के ‘जनता कर्फ्यू’ के सोमवार छह बजे समाप्त होते ही लोग सब्जियां एवं आवश्यक सामान लेने निकले.
हैदराबाद: कोरोना वायरस (Covid-19) के खतरे से निपटने के लिए 31 मार्च तक तेलंगाना सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण हैदराबाद एवं अन्य स्थानों पर आम लोग सोमवार सुबह जनता कर्फ्यू समाप्त होते ही आवश्यक सामान खरीदने निकले. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Chandrashekhar Rao) द्वारा आहूत 24 घंटे के ‘जनता कर्फ्यू’ के सोमवार छह बजे समाप्त होते ही लोग सब्जियां एवं आवश्यक सामान लेने निकले. शहर में एरागड्डा के रायथू बाजार (सरकार द्वारा संचालित सब्जी बाजार) में कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि सब्जियां ऊंचे दामों पर बेची जा रही हैं.
मुख्यमंत्री राव ने रविवार को 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की थी और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा था। राज्य में रविवार को छह नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\