LK Advani To Get Bharat Ratna: लाल कृष्ण आडवाणी भारत रत्न से होंगे सम्मानित, नाम की घोषणा के बाद BJP नेता ने लोगों के साथ मीडिया का किया धन्यवाद- VIDEO
LK Advani - ANI

LK Advani To Get Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसकी घोषणा की. मोदी सरकार के ऐलान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता काफी खुश दिखें और अपन दिल्ली आवास पर उन्होंने आम लोगों के साथ ही मीडिया का धन्यवाद किया.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा. इसका ऐलान सोशल मीडिया पर खुद पीएममोदी ने ट्वीट कर किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी.

Video: