महाराष्ट्र रायगढ़ के रोहिंजन टोल प्लाजा के पास स्थित स्क्रैपयार्ड में लगी आग : Live Breaking News Headlines & Updates, June 21, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है. श्रीनगर में आयोजित 10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री शामिल होकर लोगों के साथ योग किया.

21 Jun, 20:13 (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां से दूसरी बार सांसद चुने जाने के बाद यह उनका शहर का पहला दौरा है.

21 Jun, 18:27 (IST)

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उनकी जमानत पर फिलहाल रोक लगा दी है और फैसला सुरक्षित रखा है.

21 Jun, 17:10 (IST)

नीट -यूजीसी के रिजल्ट्स को लेकर कांग्रेस के एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. परीक्षा रद्द करने की नेताओं ने और कार्यकर्ताओं ने की मांग.

21 Jun, 15:42 (IST)

नीट की परीक्षा के रिजल्ट में स्कैम होने के आरोप कांग्रेस की ओर से लग रहे है. अब पटना में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और शिक्षामंत्री का इस्तीफा देने की मांग की.

21 Jun, 15:11 (IST)

महाराष्ट्र रायगढ़ के रोहिंजन टोल प्लाजा के पास स्थित स्क्रैपयार्ड में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग बुझाने का प्रयास जारी है.

21 Jun, 13:52 (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में कई हफ्तों की गर्मी के बाद कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई हैं. जिससे मौसम सुहाना हो गया है.

21 Jun, 13:05 (IST)

देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली में कांग्रेस ने NEET परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतारकर विरोध प्रदर्शन किया

21 Jun, 12:23 (IST)

भीमा कोरेगांव के आरोपी महेश राउत को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है.

21 Jun, 11:39 (IST)

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई. तमिलनाडु के चिकित्सा शिक्षा निदेशक जे. संगुमनी मरने वालों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी.

21 Jun, 10:39 (IST)

दिल्ली आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दिया. जिस जमानत के खिलाफ ED ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, June 21, 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है. श्रीनगर में आयोजित 10वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री शामिल होकर लोगों के साथ योग किया. प्रधानमंत्री पहले देश के नाम अपना संबोधन किया. इसके बाद श्रीनगर आयोजित योग कार्यकम में प्रधानमंत्री शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियाभर से लोग ऑथेंटिक योग सीखने भारत आते हैं. आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

वहीं 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में लोग फीट रहने को लेकर योग कर रहे हैं. 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में लोगों के साथ योग किया. इसके साथ ही लोगों को योग करने को लेकर बधाई भी दी. यह भी पढ़े: International Yoga Day 2024: योग दिवस पर बोले पीएम मोदी, योग टूरिज्म का नया ट्रेंड बना, अब वैश्विक नेता भी इसकी बातें करते हैं

दिल्ली के सीएम आज जेल होंगे रिहा:

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद आज जेल से बाहर आ सकते हैं.  केजरीवाल  को जेल से बाहर आने को लेकर आप के कार्यकर्ता काफी खुश हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर आने को लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी समय केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How To Watch India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 4th T20I Match Live Streaming In India: यहां जाने कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त?

India vs New Zealand 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी