गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दक्षिण गोवा के कर्चोरेम में नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का किया: Live Breaking News Headlines & Updates, February 13, 2024

बिहार में एनडीए सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. वैसे, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नंद किशोर यादव का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष बनने को लेकर एनडीए की तरफ से नंद किशोर यादव आज नामांकन दाखिल करेंगे

14 Feb, 10:16 (IST)
देश के आम चुनाव आयोग के अनुसार इंडोनेशिया में आम चुनाव के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया है.
13 Feb, 17:21 (IST)

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने आज दक्षिण गोवा के कर्चोरेम में नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का दौरा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सभी सयंत्र का जायजा लिया.

13 Feb, 17:14 (IST)

राहुल गांधी ने किसानों को समर्थन देने का आश्वासन दिया हैं , उन्होंने स्वामीनाथन आयोग के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी की घोषणा की

13 Feb, 17:06 (IST)

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान चंपावत जनपद के सीमांत टनकपुर नगर पहुंचे. जहां गडकरी ने गांधी मैदान में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.

13 Feb, 16:22 (IST)

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक स चव्हाण ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है,  यहां भविष्य है

13 Feb, 15:29 (IST)

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से मंगलवार को तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इस मौके पर उनके साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव के अलावा शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे. सपा ने फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन को लगातार पांचवीं बार राज्यसभा भेजने का निर्णय ल‍िया है.

13 Feb, 15:26 (IST)

बीजेडी  ने ओडिशा से राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया है. जिनके नाम देबाशीष सामंत्रे और सुभाशीष खुंटिया है. उन्होंने आज चुनाव को लेकर अपना नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक शामिल हुए.

13 Feb, 13:28 (IST)

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज दोपहर बाद मुंबई में बीजेपी ऑफिस पहुंचकर देवेन्द्र फडणवीस के मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

13 Feb, 13:16 (IST)

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी में शामिल होने को लेकर मुंबई में बीजेपी के कार्यालय अशोक चव्हाण अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हुए हैं.

13 Feb, 13:04 (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को सबसे पहले राजधानी जयपुर पहुंचेंगी. इसके बाद एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति राजस्थान ग्रामीण 'आजीविका विकास परिषद' द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, February 13, 2024: बिहार में एनडीए सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है.  वैसे, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नंद किशोर यादव का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष  बनने को लेकर एनडीए की तरफ से नंद किशोर यादव आज नामांकन दाखिल करेंगे.

फ्लोर टेस्ट के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत में बिहार विधान परिषद में भाजपा मुख्य सचेतक और एमएलसी दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन करेंगे. ऐसे में यादव को विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है. यह भी पढ़े: Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में NDA की बड़ी जीत, सीएम नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वासमत, पक्ष में पड़े 129 वोट- VIDEO

इससे पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपने पद से हटना पड़ा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सदन में चर्चा के बाद वोटिंग हुई। प्रस्ताव के पक्ष में 125 तो विरोध में 112 मत पड़े.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट