झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचे चंपई सोरेन: Live Breaking News Headlines & Updates, February 1, 2024

01 Feb, 17:32 (IST)

रांची, झारखंड: JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन पहुंचे. वहीं हेमंत सोरेन को रांची की होटवार जेल भेजा गया है. वे जेल के अंदर पहुंच गए हैं. इसी जेल में हेमंत सोरेन की आज की रात बीतेगी. बता दें कि आज की रात हेमंत सोरेन की जेल में ही बीतेगी. पीएमएलए की विशेष अदालत ने ED की रिमांड याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है. रिमांड पिटीशन पर अदालत कल फैसला सुनाएगी.

01 Feb, 15:25 (IST)

झारखंड के राज्यपाल ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को राजभवन में मिलने के लिए शाम 5:30 बजे का समय दिया है.

01 Feb, 14:49 (IST)

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को रांची स्थित ईडी कार्यालय से पीएमएलए कोर्ट लाया गया. कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कल रात गिरफ्तार किया था.

01 Feb, 12:10 (IST)

सरकार ने अंतरिम बजट में इसमें किसी भी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया है. यानी टैक्सपेयर्स को कोई राहत नहीं दी गई है, इस बार आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

01 Feb, 11:59 (IST)

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी."

01 Feb, 11:51 (IST)

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी."

01 Feb, 11:15 (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमें गरीब, महिलायें, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है; उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं."

01 Feb, 11:04 (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं. पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आएगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि यह बजट सबके लिए अच्छा होगा.

01 Feb, 10:42 (IST)

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

01 Feb, 09:49 (IST)

जम्मू-कश्मीर: कटरा में वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर ताजा हिमपात हुआ.

Read more


मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा अंतरिम बजट आज यानी 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला है. आम चुनाव से पहले गुरुवार को पेश होने वाले अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मध्यम वर्ग, किसानों और श्रमिकों को काफी उम्मीदें हैं. पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का मानना था कि लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला अंतरिम बजट, सत्ता में मौजूद पार्टी के लिए मुफ्त एवं लोकलुभावन योजनाओं के जरिये मतदाताओं को आकर्षित करने का एक मौका होता है.उन्होंने कहा, ‘‘2019 में आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में भी हम ऐसा होते हुए देख चुके हैं.’’

गर्ग ने पीटीआई- से बातचीत में कहा, ‘‘सरकार ने 2019 में आम चुनाव से पहले पेश अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों-को लक्षित किया था. कुल मिलाकर ये लगभग 75 करोड़ मतदाता हैं. ऐसी संभावना है कि सरकार इस बार भी इन मतदाताओं का खास ध्यान रखेगी.’’

इसी सरकार के पहले अंतरिम बजट यानी 2019 के बजट में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए थे. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) से लेकर इनकम टैक्‍स (Income Tax) में बदलाव संबंधी आम लोगों के लिए कई घोषणाएं हुई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट