Lift Collapse in Noida: नोएडा में 8वें फ्लोर से धडधड़ा कर गिरी लिफ्ट, हादसे में 9 लोग घायल

Lift Falls From 8th Floor in Noida Building: नोएडा में एक बार फिर लिफ्ट गिरने की घटना सामने आई है. हाईराइज ऑफिस के बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 9 लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना सेक्टर 125 स्थित रिवर साइट टावर की है.

थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित रिवर साइट में कॉरपोरेट ऑफिस है. यहां काम करने वाले 9 लोग काम पूरा करने के बाद घर जाने के लिए निकले थे. इसके बाद वो 8वें फ्लोर के लिफ्ट में सवार हो गए. अचानक लिफ्ट 8वे फ्लोर से गिर गई.