Landslide in Jammu and Kashmir: रियासी में बुद्धल माहौर रोड पर भूस्खलन, कैमरे में कैद हुआ भयानक मंजर

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बुद्धल महोर रोड पर भूस्खलन का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दूर से मोबाइल फोन पर कैद किए गए वीडियो में जमीन का एक बड़ा हिस्सा ढहते हुए दिख रहा है. लैंडस्लाइड के परिणामस्वरूप सड़क टूट गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मानसून के मौसम के दौरान भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं.