दिल्ली में मकान मालकिन के बेटे ने युवक की चाकू मारकर हत्या की

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मकान मालकिन और उसके बेटे के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी कामरान को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 19 जून : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मकान मालकिन और उसके बेटे के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी कामरान को गिरफ्तार कर लिया है.

डीसीपी (दक्षिण-पूर्व), ईशा पांडे ने कहा कि निजामुद्दीन क्षेत्र के खुसो नगर बस्ती में एक युवक को चाकू मारने की सूचना हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन को मिली थी. घायल को सफदरजंग ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, शिकायतकर्ता मोनीश ने बताया कि उनकी मकान मालकिन नसीमा का बेटे कामरान से झगड़ा रहा रहा था. कामरान को नशे की लत है. यह भी पढ़ें : मुंबई की इमारत में आग लगी, 11 लोगों को बचाया गया

डीसीपी ने कहा, "अपराह्न् करीब 12.30 बजे शिकायतकर्ता ने अपने भाइयों इजराइल और राजी के साथ कामरान की गालियों पर आपत्ति जताई. कामरान अपने कमरे में गया, चाकू निकाला और राजी के सीने में छुरा घोंप दिया." वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड