VIDEO: मौत से मासूम की जंग! हादसे में बाइक से गिर गए मम्मी-पापा, आधे KM तक बिना ड्राइवर के भागती गाड़ी पर बैठा रहा बच्चा
मासूम बच्चा (Photo Credits Twitter)

कहावत है मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है. यह कहावत सच साबित हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. बाइक से जा रहे माता-पिता हादसे के शिकार होने के बाद बाइक से नीचे गए. लेकिन बच्चा बाइक पर ही बैठा रहा और बाइक करीब आधे किलोमीटर तक  बिना कंट्रोल के चलती रही. वीडियो में भी देखा जा रहा है कि पहले बाइक से बच्चे के माता पिता गिरते हैं, लेकिन तेज स्पीड में बाइक करीबन आधे किलोमीटर बिना किसी कंट्रोल के चलती रही और ट्रक और कार से बचते बचाती झाड़ियों में जाकर समा गई और बच्चा बच गया.

Video: