Air India Threats: खालिस्तानी नेता Gurpatwant Singh Pannu की धमकी, 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया उड़ान नहीं भर पाएगी, सिखों को यात्रा से बचने को कहा- VIDEO

Khalistani Leader Gurpatwant Singh Pannu Issues Threats Against Air India: खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया के खिलाफ धमकी भरा वीडियो जारी किया है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू सिखों से कह रहा है कि 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया विमान नहीं उड़ेगी. ऐसे में आप सभी इस विमान में यात्रा करने से बचे. क्योंकि यात्रा के दौरान अपनी जान भी जा सकती है.

. आतंकवादी द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर भारत सरकार से सवार पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,  उसे किसी एयरलाइंस को धमकाने की इजाजत कैसे दी गई? भारत को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा दोनों के सामने उठाना चाहिए और उसे चेतावनी देनी चाहिए.  एनआईए को इसे अपने समकक्षों के साथ गंभीरता से उठाना चाहिए.

Video:

Tweet:

Tweet: