देश

केरल: 36 साल की महिला ने 9 साल के बच्चे के साथ किया बलात्कार, केस दर्ज

केरल की तेनिपलम पुलिस ने 9 साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में 36 वर्षीय महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक यह मामला पिछले हफ्ते सुर्खियों में आया जब जब बच्चे ने एक लोकल क्लिनिक के डॉक्टर को अपनी आपबीती के बारे में बताया.

केरल: 36 साल की महिला ने 9 साल के बच्चे के साथ किया बलात्कार, केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

केरल की तेनिपलम पुलिस ने 9 साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में 36 वर्षीय महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक यह मामला पिछले हफ्ते सुर्खियों में आया जब जब बच्चे ने एक लोकल क्लिनिक के डॉक्टर को अपनी आपबीती के बारे में बताया. बच्चे के खुलासे पर डॉक्टर ने तुरंत चाइल्डलाइन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिन्होंने उसका बयान दर्ज कर महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धारा 5 और 6 के तहत केस दर्ज किया है.

लाइल्डलाइन अधिकारियों के मुताबिक एक साल से अधिक वक्त तक लड़का यौन शोषण का शिकार हुआ. मामले में चाइल्डलाइन (मलप्पुरम) के कॉर्डिनेटर अनवर करक्ककदन ने बताया, ‘हमने पुष्टि की है कि महिला ने महीनों तक बच्चे संग यौन उत्पीड़न किया. इससे बच्चे की मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है. आरोपी महिला लड़के के अंकल की पत्नी है और उसके घर के पास ही रहती है.’ यह भी पढ़ें- बिहार: अनोखी शादी बनी चर्चा का केंद्र, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने ई-रिक्शा से निकला दूल्हा, मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में दिए पौधे

तेनिपलम पुलिस के अनुसार चाइल्डलाइन के बयान के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच जारी है अब आगे की जानकारियों से खुलासा होगा. पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला है कि पीड़ित और आरोपी के परिवार के बीच विवाद था. हम इसकी जांच करेंगे कि कहीं झगड़े को जोड़ते हुए आरोप तो नहीं लगाए गए हैं. पुलिस आरोपी का बयान दर्ज करेगी.'

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).