Kerala Boat Tragedy: केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Watch Video)
केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास रविवार रात को पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. जिस हादसे में रविवार देर रात रात तक 18 लोगों की मौत हुई थी. ताजा जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है
- Read in
- हिंदी
Kerala Boat Tragedy: केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास रविवार रात को पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. रविवार देर रात तक 18 लोगों के शव को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया था. ताजा जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है. रात के वक्त हादसा होने के चलते बचाव कार्य में जुटे लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल रेस्क्यू औपरेशन जारी है. पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब सात बजे की है. फिलहाल हादसे की सही वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है.
बता दें कि केरल के इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
Video:
Atleast 21 people dead after a tourist boat capsized in Kerala's Malappuram district. NDRF on the spot; search still underway for other victims.
(Visuals from overnight rescue operation) pic.twitter.com/v1BQs8Ztx6
— ANI (@ANI) May 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

