Delhi Next CM: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन? आज शाम LG से मिलने के बाद केजरीवाल सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं

Credit -ANI

Delhi Next CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात का वक्त दिया है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि केजरीवाल के बाद दिल्ली का सीएम कौन होगा. हालांकि रेस में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, आप नेता सौरभ भारद्वाज समेत नेताओं का नाम सीएम की रेस में हैं.

वहीं सीएम केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले कहा था कि केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह इस्तीफा दे सकते हैं.

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं’. यह भी पढ़े: Delhi Next CM: केजरीवाल के बाद कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? आप नेता सौरभ भारद्वाज ने खत्म किया सस्पेंस!

पार्टी ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने सक्सेना से मंगलवार को मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं. आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे.

उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की एक बैठक बुलाएंगे और पार्टी का एक नेता मुख्यमंत्री का पदभार संभालेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IndiGo Flight Incident: कोलकाता एयरपोर्ट पर केटरिंग वाहन की टक्कर से इंडिगो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त, उड़ान रद्द

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट