Kazakhstan Mine Accident: कजाकिस्तान की खदान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई
कजाकिस्तान के कारागांडा क्षेत्र में खदान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. देश के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.
अस्ताना, 29 अक्टूबर : कजाकिस्तान के कारागांडा क्षेत्र में खदान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. देश के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "फिलहाल 36 शव बरामद किए गए हैं. दस अन्य खनिकों की तलाश जारी है." यह भी पढ़ें : Prayagraj: प्रयागराज में 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा की होगी स्थापना, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण कार्य
स्थानीय मीडिया ने बताया कि खदान शाफ्ट पर मीथेन विस्फोट हुआ था. दुर्घटना के बाद कुल 208 खनिकों को निकाला गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

