करतारपुर कॉरिडोर: नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और कैप्टन अमरिंदर सिंह  को लिखी चिट्ठी,पाकिस्तान जाने की मांगी अनुमति

करतारपुर कॉरिडोर का 9 नवंबर को उद्घाटन होने वाला है. इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति मांगी है.

नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली. करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) का 9 नवंबर को उद्घाटन होने वाला है. इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) को पत्र लिखकर उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान (Pakistan) जाने की अनुमति मांगी है. बताना चाहते है कि करतारपुर गलियारा (Kartarpur Corridor) 9 नवंबर से सिख श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. इसके साथ ही भारत (India) से पाकिस्तान (Pakistan) के करतारपुर जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों को पासपोर्ट (Passport)  की जरूरत नहीं होगी. बल्कि उन्हें विदेश मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी.

इससे पहले करतारपुर जानेवाले सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान ने एक बड़ा ऐलान किया है. इमरान खान ने कहा है कि सिख श्रद्धालुओं को पासपोर्ट लाने की जरूरत नहीं है. साथ ही यहां आने के लिए बस एक वैलिड आईडी दिखाना पड़ेगा।  वही  10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत भी नहीं है. यह भी पढ़े-करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान का बड़ा तोहफा, इमरान खान बोले-पासपोर्ट और 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच कायम तनाव के बीच पिछले सप्ताह इस गलियारे को लेकर एक समझौते पर  हस्ताक्षर  हुआ है.

नवजोत सिंह सिद्धू का पत्र-

बता दें कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जरूर जाएंगे यह प्रतिक्रिया मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी पत्नी ने दी है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है. इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से बात की है.
Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड