Job Reservation for Kannadigas: सिद्धारमैया सरकार का यू-टर्न, प्राइवेट जॉब्‍स में लोकल लोगों को 100% र‍िजर्वेशन के फैसले पर रोक

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में लोकल लोगों को 100 फीसदी र‍िजर्वेशन देने का फैसला फ‍िलहाल रोक दिया है. इस फैसले के भारी विरोध के चलते सरकार ने यूटर्न लिया है. कर्नाटक सरकार इस बिल पर पुनर्विचार करेगी.

CM Siddaramaiah | PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में लोकल लोगों को 100 फीसदी र‍िजर्वेशन देने का फैसला फ‍िलहाल रोक दिया है. इस फैसले के भारी विरोध के चलते सरकार ने यूटर्न लिया है. कर्नाटक सरकार इस बिल पर पुनर्विचार करेगी. बता दें कि कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद काफी विवाद हुआ था. इसके चलते कैबिनेट ने फैसला स्थगित कर दिया है. इस फैसले के बाद सरकार चौतरफा घिर गई थी. देशभर में इस फैसले का भारी विरोध हो रहा था.

इस फैसले पर भारी विवाद के चलते 24 घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर 100 फीसदी कोटा बिल को लेकर किया अपना पोस्ट हटा दिया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्राइवेट सेक्टर्स की नौकरियों में 'कन्नड़ लोगों के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले एक पोस्ट की थी, जिसे बाद में उन्होंने हटा लिया था.

उन्होंने एक अन्य पोस्ट कर बताया कि इस फैसले पर रोक लगा दी गई है.

मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, निजी क्षेत्र के संगठनों, उद्योगों और उद्यमों में कन्नडिगाओं के लिए आरक्षण देने के लिए कैबिनेट द्वारा अनुमोदित विधेयक को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. आने वाले दिनों में इस पर फिर से विचार किया जाएगा और निर्णय लिया जाएगा.

चौतरफा घिरने के बाद पलटी सरकार

100 फीसदी आरक्षण देने पर विवाद

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्राइवेट सेक्टर्स की नौकरियों में 'कन्नड़ लोगों के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान किया था. इस बिल में कहा गया था कि अब राज्य में काम करने वाली निजी कंपनियों को अपने यहां भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी होगी. अब ग्रुप C और ग्रुप D की नौकरियों में 100 फीसदी आरक्षण होगा. यानी कि ये नौकरियां सौ फीसदी सिर्फ कन्नड लोगों के लिए होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड