Karnataka: कलबुर्गी में भीषण हादसा, टेंपो से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 7 यात्री जिंदा जले
कलबुर्गी: कलबुर्गी जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार को तड़के सड़क दुर्घटना के बाद एक निजी बस में आग लग जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. बस और टेंपो ट्रैक्स के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी.
कलबुर्गी: कलबुर्गी जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार को तड़के सड़क दुर्घटना के बाद एक निजी बस में आग लग जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. बस और टेंपो ट्रैक्स के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी. बस में 29 यात्री थे जो गोवा से हैदराबाद जा रहे थे. 22 यात्री बच निकलने में सफल रहे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आग से बस पूरी तरह जल गई. घायलों को कलबुर्गी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि हादसे में टेंपो ट्रैक्स का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
7 Dead As Bus Catches Fire In Karnataka's Kalaburagi https://t.co/iA8iXyvX2c pic.twitter.com/8x8HaqkTe2
— NDTV (@ndtv) June 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

