Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर सस्पेंस ख़त्म, BJP आज शाम तक जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. विपक्षी दलों, कांग्रेस और जद (एस) ने पहले ही अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

(Photo Credits: Twitter)

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. विपक्षी दलों, कांग्रेस और जद (एस) ने पहले ही अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची तय करने में समय लिया है और 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 150 से 175 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा सोमवार को करने की संभावना है. राज्य इकाई ने दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो से तीन उम्मीदवारों के नाम वाली एक सूची पहले ही भेज दी थी. यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023 : खरगे के निवास पर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बची हुई सीटों के लिए उम्मीदवारों का होगा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य ने रविवार शाम नई दिल्ली में दो घंटे बैठक की, लेकिन सूत्रों ने कहा कि टिकट को लेकर अभी भी चर्चा बाकी है. पार्टी ने कांग्रेस और जद (एस) द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा को भी ध्यान में रखा है जिन्होंने केवल जीतने की क्षमता को मानदंड मान कर टिकट आवंटन किया है और अधिकांश उम्मदवारों के नाम तय कर चुके हैं. भाजपा टिकट देते समय इन शर्तो का भी ध्यान रखेगी कि उम्मीदवार की उम्र 75 साल से अधिक न हो और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाए.

इन शर्तो को लागू करने से भाजपा को कई सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ सकता है जिसका फायदा विपक्षी पार्टियों को मिल सकता है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस इन परिस्थितियों पर नजदीकी नजर रखे हुए है और भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए उत्सुक है. भाजपा के शीर्ष नेता सोमवार को नई दिल्ली में एक अंतिम बैठक में इन मसलों पर विचार करेंगे और सूची की घोषणा करेंगे. भाजपा नेताओं ने पहली सूची में 10 से ज्यादा मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने का फैसला किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा है कि टिकट का आवंटन जीतने की क्षमता की कसौटी पर किया जाएगा. कोयला, खान और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि नेताओं ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की थी और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा से पहले सोमवार को एक और बैठक होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स