कर्नाटक: बस और लॉरी में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में मुंबई के 6 पर्यटकों की मौत
कर्नाटक में हुबली के समीप शनिवार को लॉरी और बस के बीच भिड़ंत होने से मुम्बई के छह पर्यटकों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गये.धारवाड़ के पुलिस अधीक्षक जी संगीता ने बताया कि दोनों वाहनों की जबर्दस्त भिडंत हुई. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.
हुबली: कर्नाटक में हुबली के समीप शनिवार को लॉरी और बस के बीच भिड़ंत होने से मुम्बई के छह पर्यटकों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गये.धारवाड़ के पुलिस अधीक्षक जी संगीता ने बताया कि दोनों वाहनों की जबर्दस्त भिडंत हुई. छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. संगीता के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
इस हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ. बस पर्यटकों को लेकर हुबली से हंपी जा रही थी और लॉरी विपरीत दिशा से आ रही थी. यह भी पढ़े: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन के जोरदार भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित 3 की मौत
घटना के बाद स्थानीय पुलिस घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है.
संबंधित खबरें
Kerala Assembly Elections 2026: ईसीआई ने केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों से मॉडल चुनाव बनाने की अपील
UPSC Civil Services Exam Result 2025: यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पीएम मोदी ने दी बधाई, असफल उम्मीदवारों को दिया हौसला
Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Transport Strike Called Off: महाराष्ट्र में टला ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार के आश्वासन के बाद परिवहन सेवाएं सामान्य
\