पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा सस्ता हुआ विमान ईंधन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में मंगलवार को 14.7 प्रतिशत की कटौती की गयी जो एक बार में की गयी अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
नई दिल्ली: साल 2018 के आखिरी दिन यानि 31 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम पूरे साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसके बाद भी हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पेट्रोल और डीजल से सस्ते भाव पर बिक रहा है. विमान ईंधन एटीएफ की कीमत में मंगलवार को 14.7 प्रतिशत की कटौती की गयी जो एक बार में की गयी अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में एटीएफ की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर यह कमी की गयी है. इसके बाद एटीएफ, पेट्रोल और डीजल से भी सस्ता हो गया है. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विमान ईंधन का दाम 9,990 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 14.7 प्रतिशत गिरकर 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है.
दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर है. इसकी तुलना में एटीएफ 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 58.06 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दिल्ली में डीजल 62.66 रुपये में है. इस लिहाज से एटीएफ, पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता हो गया है.
यह भी पढ़े- नए साल में लोगों को मिल सकती बड़ी सौगात, पेट्रोल और डीजल के दाम में हो सकती है इतने रुपये की कटौती
यह लगातार दूसरा महीना है जब दामों में कटौती गयी है. यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे पहले एक दिसंबर को एटीएफ के दाम में 8,327.83 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.9 प्रतिशत की कमी की गयी थी.
इन दोनों कमियों की वजह से एटीएफ साल के सबसे निम्म स्तर पर पहुंच गया है. इससे नकदी के संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलेगी. इस महीने जेट ईंधन जनवरी, 2014 से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था. जुलाई से जेट ईंधन की कीमतों में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी.
वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट जारी है. मंगलवार को पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल में 20 प्रतिशत की कटौती की गयी. दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 62.66 रुपये में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2019 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

