जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में LoC के पास पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में दो भारतीय सैनिक घायल

पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. खबर है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं.

भारतीय सेना (Photo Credit- ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने फिर से शनिवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में राजौरी (Rajouri) के नौशेरा सेक्टर (Nowshera Sector) में एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. खबर है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गए. घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें- जम्मू- कश्मीर:  सुरक्षाबलों को फिर निशाना बना सकते हैं आतंकी, बुरहान वानी की बरसी पर बदले की साजिश- खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे. उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स