Jammu-Kashmir: उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान की ओर से श्रीनगर-शारजाह के लिए हवाई क्षेत्र की अनुमति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण

23 अक्टूबर को, गो फस्र्ट द्वारा संचालित श्रीनगर-शारजाह उड़ान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हरी झंडी दिखाई थी. उड़ान ने 11 साल बाद कश्मीर घाटी और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सीधे हवाई संपर्क को पुनर्जीवित किया.

उमर अब्दुल्ला (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से श्रीनगर-शारजाह उड़ानों (Srinagar-Sharjah flight) के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग को प्रतिबंधित करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने पाकिस्तान के इस फैसले की ट्विटर पर निंदा करते हुए कहा, बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण. 2009-2010 में भी श्रीनगर से दुबई (Dubai) जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के साथ पाकिस्तान ने ऐसा ही किया था. मुझे उम्मीद थी कि गो फस्र्ट एयर के विमान को एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी देना रिश्तों में सुधार के संकेत हो सकते थे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं होना था. Jammu and Kashmir: बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

23 अक्टूबर को, गो फस्र्ट द्वारा संचालित श्रीनगर-शारजाह उड़ान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हरी झंडी दिखाई थी. उड़ान ने 11 साल बाद कश्मीर घाटी और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सीधे हवाई संपर्क को पुनर्जीवित किया.

पाकिस्तान की बौखलाहट एक बार फिर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर से शारजाह के बीच शुरू हुई फ्लाइट को पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से उड़ान भरने पर रोक लगा दी है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की हो. इससे पहले भी पाकिस्तान ने कश्मीर से उड़ने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने से रोक दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी