Jammu-Kashmir: घाटी में आतंक के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऑपरेशन, 36 घंटे में 9 आतंकी ढेर

भारतीय सेना जम्मू- कश्मीर (Jammu and Kashmir) से लगातार आतंकियों का खात्मा करने में जुटी हुई है. आतंक के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऑपरेशन चल रहा है. जम्मू-कश्मीर में बीते 36 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया है.

भारतीय सेना (Photo: PTI)

भारतीय सेना जम्मू- कश्मीर (Jammu and Kashmir) से लगातार आतंकियों का खात्मा करने में जुटी हुई है. आतंक के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऑपरेशन चल रहा है. जम्मू-कश्मीर में बीते 36 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया है. पुलिस ने कहा कि श्रीनगर में रात भर मुठभेड़ के बाद शुक्रवार सुबह भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया. इससे पहले गुरुवार को सेना ने 6 आतंकियों का खात्मा किया था. J-K: पाकिस्तानी की जेल से 29 साल बाद वतन लौटा कठुआ का कुलदीप सिंह, घर पहुंचने के बाद बोला- ये मेरा दूसरा जन्म.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर में मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है और वह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकी संगठन से जुड़ा था. अधिकारियों ने कहा कि अन्य तीन आतंकवादियों की पहचान करने की कार्यवाही चल रही है. आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद से बरामद किए गए हैं.

कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने कहा, "आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सुहैल अहमद राथर के रूप में पहचाने गए एक आतंकवादी सहित दो अन्य अज्ञात आतंकवादियों के साथ देर रात श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए."

यह मुठभेड़ श्रीनगर के पंथचौक इलाके में हुई थी. जवाबी कार्रवाई में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. बता दें घाटी में पिछले 36 घंटे से सेना का ऑपरेशन चल रहा है. अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें