Jammu-Kashmir: शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर, TRF कमांडर का हुआ खात्मा

जम्मू कश्मीर के शोपियां में बुधवार को एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया. इसमें से एक TRF का कमांडर था. आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के द्रगाड इलाके में दिन में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया था.

भारतीय सेना (Photo: PTI)

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां (Shopian) में बुधवार को एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया. इसमें से एक TRF का कमांडर था. आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के द्रगाड इलाके में दिन में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया था. मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल वानी के रूप में हुई है, जो जुलाई 2020 से सक्रिय था और पुलवामा के लिटर में एक गरीब मजदूर की हत्या में शामिल था. Jammu-Kashmir: सेना ने राजौरी के जंगलों में मार गिराए लश्कर के 6 आतंकी, एनकाउंटर अभी भी जारी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में बदल गया. जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए.

इससे पहले सेना ने मंगलवार को राजौरी (Rajouri) के जंगलों में पाकिस्तान (Pakistan) स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के 6 आतंकियों को ढेर कर दिया.

इससे पहले पिछले हफ्ते, संयुक्त सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर उमर मुश्ताक खांडे मार गिराया था. मुश्ताक खांडे ने इसी साल दो पुलिसकर्मियों की हत्या की थी और तभी से वह पुलिस की हिटलिस्ट में बना हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित