जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर
जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. हालांकि अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है.
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. हालांकि अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. इस बीच एहतियातन कस्बे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
सुरक्षाबलों को क्रालगुंड इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने खबर के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस बीच आतंकियों से उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई.
गौरतलब हो कि मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रातभर हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकी मारे गए थे. पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर हुई मुठभेड़ के बाद सोमवार रात पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया गया.
Jammu and Kashmir: One terrorist has been gunned down by security forces in Handwara. Operation continues (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/UOPILlUn90
— ANI (@ANI) March 7, 2019
एक अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ करीब 12 घंटे तक चली जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के गुलशनपुरा निवासी अदफर फयाज पर्रे और त्राल के शरीफाबाद निवासी इरफान अहमद राठर के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

