J&K: बांदीपोरा के नागमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था. जैसे ही सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रभावी जवाब दिया.

Representational Image | PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नागमर्ग क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां देखीं, और जब उन्हें चुनौती दी गई, तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दिया.

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था. जैसे ही सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रभावी जवाब दिया. ऑपरेशन अभी भी जारी है और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है ताकि आतंकवादियों को किसी भी तरह के भागने का मौका न मिले.

चिनार कॉर्प्स ने दिया अपडेट

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सतर्क सैनिकों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखी गई, और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हमारे सैनिकों ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया. ऑपरेशन जारी है."

बांदीपोरा जिले का यह नागमर्ग क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में आता है, यह क्षेत्र घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो आतंकियों के लिए छुपने का उपयुक्त स्थान बन जाता है. बता दें कि पिछले कुछ महीनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. भारतीय सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकानों और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड