Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में चोर मस्जिद के ट्रांसफॉर्मर, इन्वर्टर के साथ फरार
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक मस्जिद के ट्रांसफॉर्मर, इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान के साथ रात के समय चोर भाग निकले.
श्रीनगर, 27 फरवरी : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक मस्जिद के ट्रांसफॉर्मर, इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान के साथ रात के समय चोर भाग निकले.
पुलिस ने बताया कि बडगाम जिले के पाखरपोरा क्षेत्र के फुतलीपोरा गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने मस्जिद का ट्रांसफार्मर, इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे ने थामा भाजपा का दामन
पुलिस ने कहा, "इस चोरी की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चोरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है." रिपोटरे के अनुसार चोरों ने मस्जिद की चटाई भी तहस-नहस कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

