UP: देवबंद में मुस्लिम संगठनों की बैठक में सरकार को संदेश, मौलाना मदनी बोले- शरीयत में दखल बर्दाश्त नहीं- यह देश हमारा भी है

यूपी के देवबंद में ज़मीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से बैठक चल रही है. बैठक का आज आखिरी दिन हैं. ज़मीयत के बैठक में ज्ञानव्यापी मस्जिद के साथ ही दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई

जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी (Photo Credits Twitter)

Jamiat Ulama-e-Hind Meeting: यूपी के देवबंद में ज़मीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से बैठक चल रही है. बैठक का आज आखिरी दिन हैं. ज़मीयत के बैठक में ज्ञानवापी मस्जिद के साथ ही दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करने के साथ ही सरकार कोसंदेश  दिया गया कि देश में जिस तरफ से मुसलमानों को मस्जिद और ईदगाहों और दूसरे अन्य मुद्दों को लेकर निशाना बनाया जा रहा है. वह बर्दास्त नहीं है.

ज़मीयत उलमा-ए-हिंद (Jamiat Ulama-e-Hind) के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी (Maulana Mehmood Madani) ने सरकार को संदेश देते हुए कहा कि हर चीज पर समझौता हो सकता है लेकिन विचारधारा पर समझौता नहीं हो सकता है. मदनी ने कहा कि शरीयत में दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मदनी ने यह भी कहा कि जो हमें बात-बात में पाकिस्तान जाने की बात करते है. वे खुद इस मुल्क से जा सकते हैं.क्योंकि यह देश उनका भी हैं. यह भी पढ़े: Gyanvapi Masjid Case: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ज्ञानवापी मामले पर बुलाई आपात बैठक, कहा- मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

मदनी ने कहा यह देश हमारा भी है: 

मदनी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मुल्क भी हमारा है. हम इसका हिफाजत भी करेंगे. हम किसी से डरेंगे. हम लोगों के बीच नफरत नहीं मुहब्बत पैदा करेंगे.  लेकिन यदि कोई यह कहे कि उनका यह देश नहीं वे पाकिस्तान जाए तो लोग समझ ले कि यह देश उनका भी है. वे अपने च्वाइस से इस देश में रुके हैं. इसलिए उन्हें उनके देश से जाने के लिए नहीं कह सकता है. मदनी ने कहा कि अगर इस मुल्क की हिफाजत के लिए हमारी जान जाएगी तो हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी. देश के लिए वे कुर्बानी दे सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल