देश

Jaipur-Mumbai Train Firing Case: आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन कुमार के खिलाफ मुंबई जीआरपी ने दर्ज किया एफआईआर, 4 लोगों को मारी है गोली

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोमवार को चलती ट्रेन में आरपीएफ के कांस्टेबल ने चेतन कुमार ने अपने प्रभारी और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले में मुंबई जीआरपी ने आरोपी केस दर्ज किया

Jaipur-Mumbai Train Firing Case: आरोपी RPF कांस्टेबल चेतन कुमार के खिलाफ मुंबई जीआरपी ने दर्ज किया एफआईआर, 4 लोगों को मारी है गोली
Photo Credits ANI

Jaipur-Mumbai Express Train Firing Case: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 12956) में सोमवार को चलती ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल ने चेतन कुमार (Constable Chetan Kumar) ने अपने प्रभारी और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले में मुंबई जीआरपी ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, आर्म्स एक्ट और रेलवे पुलिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

ट्रेन विरार (पालघर) और मीरा रोड (ठाणे) के बीच तेज गति से चल रही थी, जहां ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल चेतन कुमार और उनके प्रभारी, सहायक उप-निरीक्षक टीकम राम के बीच बहस हुई. जिसके बाद उसने गोलियों से चार लोगों को भून दिया. यह घटना सुबह करीब 5.23 बजे बी5 कोच में हुई, जब कुमार ने अपने स्वचालित हथियार से एएसआई राम और एक पेंट्री-कार कर्मचारी सहित तीन लोगों की हत्या कर दी. बाद में, कुमार ने अलार्म चेन खींच ली व दहिसर स्टेशन के पास कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन जीआरपी ने उसे पकड़ लिया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).