रणतुंगा के दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के दावे पर अरविंद डिसिल्वा ने किया पलटवार, अपने पूर्व कप्तान को दिया ये जवाब

श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने अपने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता .

अरविंद डिसिल्वा ( Photo Credits : Facebook)

मुंबई, 9 जुलाई : श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा (Arvind Desilva) ने अपने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता . शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये आई है . तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 13 जुलाई से शुरू होगी . विराट कोहली की कप्तानी में सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेंगे .

विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान रणतुंगा ने दूसरे दर्जे की भारतीय टीम की मेजबानी के लिये श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लताड़ते हुए कहा था कि यह किसी अपमान से कम नहीं है . डिसिल्वा ने वर्चुअल बातचीत में कहा ,‘‘ भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है . इसलिये इस टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया भर में इस समय रोटेशन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन हो रहा है चूंकि लगातार बायो बबल में रहना आसान नहीं है. युवा खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये भी यह मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है.’’ यह भी पढ़ें : Test Cricket: विराट कोहली की जगह टेस्ट टीम के कप्तान बन सकते हैं ये खिलाड़ी

उन्होंने कहा ,‘‘ भविष्य में भी शायद ऐसा ही होगा . अगर आप दूसरे या तीसरे दर्जे की टीम भी भेजते हैं तो वह तीसरे दर्जे की नहीं होगी बल्कि यह रोटेशन के तहत किया गया बंदोबस्त है .’’ श्रीलंका क्रिकेट ने भी रणतुंगा को जवाब देते हुए कहा था ,‘‘ भारतीय टीम के 20 सदस्यों में से 14 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं लिहाजा यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है जैसा कि दावा किया गया है . ’’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड