पश्चिम बंगाल सरकार हुई मुस्तैद, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को किया अनिवार्य
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना या किसी अन्य कपड़े से नाक और मुंह को ढकना अनिवार्य कर दिया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने कोरोनोवायरस (Covid-19) के प्रसार को रोकने के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना या किसी अन्य कपड़े से नाक और मुंह को ढकना अनिवार्य कर दिया है. राज्य के मुख्य सचिव ने एक आदेश में कहा, "हर समय मुंह और नाक को ढकने से इस वायरस के संचरण को रोकने में मदद मिलती है. लिहाजा मुंह और नाक को चेहरे के मास्क या किसी अन्य कपड़े से ढंकना चाहिए, जो कि उचित रूप से मुड़ा हुआ दुपट्टा (लंबा दुपट्टा), गमछा (कपास), तौलिया, रूमाल या ऐसी कोई भी सामग्री हो सकती है जो सुरक्षा कवच का काम करती है."
आदेश में कहा गया है, "यह निर्देश इसलिए दिया गया है कि इस कवर का उपयोग हमेशा करना अनिवार्य होगा, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर." रविवार तक राज्य में 130 से अधिक मामले सामने आ चुके थे.
संबंधित खबरें
Kolkata Horror: मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने गला घोंटकर की हत्या; गहने लूटकर हुआ फरार, पुलिस को नशाखोरी का शक
Weather Forecast Today: केरल में भीषण उमस, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD से जानें दिल्ली-मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
West Bengal Shocker: ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी कश्मीरी युवक ने भी किया सुसाइड; दक्षिण कोलकाता में सनसनी
\